फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। जिला बॉर एसोसिएशन चुनाव के नामाकंन प्रक्रिया मंगलवार को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अंतिम दिन अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। दो दिनों के नामांकन में पांच अधिवक्ता संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री के बीच कांटे की टक्कर है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ ढ़ोल ताशों के बीच नामांकन कराने पहुंचे और ताकत का एहसास कराया। सामाजिक आदर्श अधिवक्ता संगठन के नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए आलोक शर्मा और महामंत्री पद के लिए कुलदीप सिंह आर्य ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन से अध्यक्ष पद के लिए बाबू सिंह यादव व महामंत्री के लिए शाहजहां ने जोरशोर से पर्चा दाखिल किय...