पांची रेलवे अंडरपास में जलभराव-गंदगी पर सांसद सख्त
मेरठ, अगस्त 21 -- मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने खरखौदा-पांची मार्ग स्थित पांची रेलवे अंडरपास (पूर्व रेलवे फाटक संख्या 11) में बारिश के कारण उत्पन्न गंभीर जलभराव और गंदगी की समस्या का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस समस्या के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और स्थायी निस्तारण की मांग की है। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि हाल ही में इस अंडरपास की दयनीय स्थिति का एक वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो में पांची स्थित श्री आसाराम इंटर कॉलेज की छात्राएं और छोटे स्कूली बच्चे लबालब भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। अंडरपास में कई-कई फीट पानी भर जाने के कारण खरखौदा, पांची, सेतकुआं और चंदसारा सहित आसपास के अनेक गांवों का आवागमन बुरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.