रामगढ़, जून 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित पोटमदगा पंचायत के सतगुरुवा बाबा जंगल में फंदे से लटका एक महिला का शव देखा गया। शव के देखते ही पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय भोगता ने रजरप्पा थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर महिला के शव को फंदे से उतारा और अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान पांचा निवासी संजू देवी पति भंदु मुंडा, 40 वर्ष के रूप में हुई। बताया जाता है कि महिला शनिवार से ही घर से गायब थी। इसके पति रिश्तेदार व संगे संबंधियों के यहां खोजबीन करने के बाद भी कहीं कोई पता नहीं चला था। पुलिस के पूछे जाने पर मृतक महिला के पति ने किसी पर भी शंका जाहिर नहीं की और शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव के श्मशान घाट में दाह-संस्कार कर दिया। महिला अपने...