पांचाल घाट से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ जाएंगे कांवड़िए
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- खुदागंज। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए खुदागंज क्षेत्र के ताहरपुर भूड़ी गांव से कांवड़ियों का जत्था शनिवार को पांचाल घाट, फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ। कांवड़िए पांचाल घाट से पवित्र गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के रवाना होने के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांवड़ियों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान विपिन सिंह, संजीव सिंह, रामबाबू और संदीप सिंह समेत गांव के बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों का जत्था फर्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.