पांचाल घाट पर फुटपाथ पर ठेली वालों का कब्जा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- फर्रुखाबाद। धार्मिक स्थल पांचाल घाट के फुटपाथ पर ठेली वालो का कब्जा बढ़ता जा रहा है। फुटपाथ घिर जाने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब सड़क किनारे ठेलियों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से फुटपाथ खाली कराने और नियमित अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- बाजारों में अतिक्रमण से बढ़ी पैदल यात्रियों की परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.