पांचालघाट पुल पर तीन घंटे तक थमा इटावा-बरेली हाईवे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पांचालघाट पुल पर मंगलवार को एक बार फिर भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण सुबह से ही यातायात प्रभावित रहा और दोपहर तक स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि करीब तीन घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम का दायरा पांचालघाट चौकी से लेकर दीनदयाल बाग तक फैल गया। इस दौरान एंबुलेंस, रोडवेज बसें, स्कूल वाहन, ट्रक, कारें और दोपहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। तेज धूप और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर मरम्मत कार्य के चलते एक समय में केवल एक ओर से वाहनों को निकाला जा रहा था। इसके कारण दोनों दिशाओं में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया और कुछ ही देर में हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.