कानपुर, जून 24 -- डेरापुर। डेरापुर तहसील परिसर में ई-पंजीयन (ऑनलाइन रजिस्ट्री) व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बैठक कर शासन की नई व्यवस्था के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज बुलंद की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ई-पंजीयन व्यवस्था के निजीकरण से पारंपरिक पंजीयन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि इस व्यवस्था से अधिवक्ताओं की भूमिका सीमित होगी तथा आम नागरिकों को भी विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर लागू की गई व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है अधिवक्त...