दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियमों के अनुसार स्नातक छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है। इसके लिए छात्रों को चार क्रेडिट दिए जाएंगे और इसी के आधार पर उनके परिणाम जारी किए जाएंगे।ये बाचें प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने सोमवार को आयोजित कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में कही। बैठक इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में बुलायी गयी थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पांचवें सेमेस्टर के सभी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए विभिन्न संस्थानों से संपर्क करने और अपनी रुचि के अनुसार इंटर्नशिप करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।यह भी निर्णय लिया गया कि इंटर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.