मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में स्नातक पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 85 हजार छात्रों ने भरा है। पांचवें सेमेस्टर में 90 हजार छात्रों ने दाखिला लिया था। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होगा। 20 अप्रैल से कॉलेजों में छात्रों को मिलने लगेगा। इधर, शुक्रवार को अंतिम दिन होने के बाद भी कई कॉलेजों ने परीक्षा विभाग में छात्रों के फॉर्म भरने के शुल्क जमा नहीं किये। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो कॉलेज शुल्क जमा करेंगे, उन्हीं कॉलेजों के छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।कई छात्रों को फॉर्म भरने से रोक भी दिया गया है। लोकभवन के नियम के अनुसार, जिन छात्रों का पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरी तरह से क्लीयर नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.