दरभंगा, जुलाई 2 -- दरभंगा। लनामिवि की अंगीभूत इकाई कुंवर सिंह कॉलेज में स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप रिपोर्ट का मूल्यांकन एवं मौखिकी परीक्षा का आयोजन चार से आठ जुलाई तक किया जाएगा। इसमें सभी संबंधित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को अपने साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप संपन्न होने का प्रमाण पत्र, के साथ आने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...