मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक छात्रों की इंटर्नशिप अब पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के बाद होगी। विवि प्रशासन ने इसका फैसला किया है। बीआरएबीयू में स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा 24 अप्रैल से होनी है। परीक्षा पांच मई तक चलेगी। स्नातक के चौथे सेमेस्टर में ही छात्रों को इंटर्नशिप कराई जानी थी, लेकिन देरी के कारण यह अटकी रही। इंटर्नशिप के लिए 17 एजेंसियों का चयन विवि प्रशासन ने किया है। सभी एजेंसियों को जिला भी आवंटित किया जाएगा। इंटर्नशिप ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.