पांचवें बड़े मंगलवार पर हुआ भंडारा
सिद्धार्थ, जून 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जयेष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को डुमरियागंज कस्बे समेत अन्य स्थानों पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। डुमरियागंज कस्बे में इटवा रोड पर मंदिर चौराहे के पास, बढ़नीचाफा नगर पंचायत के बलुआ समय माता स्थान, हनुमान मंदिर, बहेरिया गांव में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा भवानीगंज, बेंवा, औराताल आदि स्थानों बजरंगबली का पूजन अर्चन के बाद भंडारा कार्यक्रम शुभारंभ हुआ जो शाम तक चलता रहा।बलुआ समय माता व बहेरिया गांव भंडारा के दौरान चेयरमैन धर्मराज वर्मा व प्रधान संघ अध्यक्ष डुमरियागंज दिलीप पाण्डेय ने कहा कि बजरंगबली की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- पांचवें बड़े मंगल पर काशी में सजे हनुमत दरबार इस दौरान मंटू पाण्डेय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.