प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में प्रयागराज के देबांशु को पांचवें प्रयास में 564वीं रैंक मिली है। ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज से 2017 में 12वीं की परीक्षा 81 प्रतिशत अंकों से पास करने वाले देबांशु ने 2021 में मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय गोरखपुर से बीटेक किया और उसके बाद से सिविल सेवा की तैयारियों में जुट गए।हाशिमपुर रोड निवासी देबांशु के पिता राजेश सिंह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं और मां अराधना सिंह गृहणी हैं। देबांशु की मां भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र की टॉपर रहीं हैं। मुख्य परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय भूगोल था। उनके छोटे भाई ऋषि बीएएलएलबी कर रहे हैं। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.