अमरोहा, मार्च 23 -- नवरात्र पर्व के पांचवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान संग पूजा-अर्चना की। नगर की बस्ती स्थित चामुंडा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा ललिता देवी मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी पूजन आदि किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल, ध्वज, पान, सुपारी व मिश्री आदि की भेंट चढ़ाते हुए तप करने की शक्ति का आशीर्वाद लिया। देवी भक्तों ने व्रत रखकर घरों में स्थापित कलश की पूजा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.