पांचवें दिन सफाईकर्मी की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
भागलपुर, मार्च 22 -- नगर पंचायत अकबरनगर के सफाईकर्मी वेतन भुगतान में देरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे, जिससे नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। शनिवार को हड़ताल के पांचवें दिन नगर पंचायत प्रशासन और सफाईकर्मियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें समस्या का समाधान निकाल लिया गया। इसके बाद सफाईकर्मी अपने-अपने वार्डों में काम पर लौट गए। वार्ता के दौरान तीन दिनों का वेतन भत्ता देने तथा आगामी माह से समय पर वेतन भुगतान और बढ़ोतरी पर सहमति बनी। इसके बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। नपं अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही और सभी सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं। रविवार से सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.