जौनपुर, मार्च 23 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। शीतला चौकिया धाम, मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप का दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। इस मंदिर में मां के नवो विग्रहों की स्थापना की गई है। सुबह मां के इस विग्रह की भव्य आरती हुई। घर में कलश रखकर नौ दिन व्रत रखने वाले दुर्गा सप्ताशती और दुर्गा कवच का पाठ कर रहे हैं। मां के इस स्वरूप को अधिक प्रिय धूप और नारियल श्रद्धालुओं ने अर्पित किया। मां की आराधना लाल पुष्प, लाल चन्दन, दौना, बिल्वपत्र, अपामार्ग, सुगंधित इत्र, कुमकुम, लाल चुनरी, गुग्गुल का धूप तथा नारियल चढ़ाकर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.