दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। चैती नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों तथा पूजा पंडालों के अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर चैती नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भव्य रूप से हो रही दुर्गा पूजा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंगलवार को बेलन्योति की परंपरा निभाई जाएगी। इस मौके पर कई जगहों पर कलश शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...