हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में 28 मई की रात आए भीषण आंधी-तूफान के बाद से अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। बिजली गुल होने से पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही उमस और गर्मी का शिकार होकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बीमार होने लगे है। सुमेरपुर इलाके में पांच दिन के अथक प्रयास के बाद विद्युत विभाग कस्बे की आपूर्ति को सामान्य करने में काफी हद तक सफल भी हो गया है। उधर, मंगलवार की शाम फिर से महिलाओं ने बैलाही बाजार के पास हाईवे में बिजली संकट से त्रस्त होकर जाम लगा दिया। बिवांर क्षेत्र में नए बन रहे विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति के लिए दो माह पहले लगाए गए टॉवर भी तूफान की भेंट चढ़ गए। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली, आक्रोशतूफान से सरी...