औरैया, जनवरी 3 -- औरैया में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी धूप नहीं निकली और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान महज 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक ठंड का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कड़ाके की सर्दी के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन ठहर सा गया है। मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला लगाने वाले और राहगीर अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। बस अड्डों, चौराहों, अस्पताल परिसरों और बाजारों में लोग हाथ सेंकते दिखे। ठंड के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही, वहीं देर रात सन्नाटा पसरा रहा। ठंड और कोहरे का सीधा असर सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना...