पांचवें दिन बहाल हुई कस्बों की बिजली, गांवों में संकट बरकरार
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- पसगवां। सोमवार रात तेज आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था पांचवें दिन आंशिक रूप से बहाल हो सकी। जेबीगंज कस्बे में शनिवार दोपहर को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे लंबे समय से अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि उपकेंद्र से जुड़े कई ग्रामीण फीडरों पर अब भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। शनिवार को उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव के बाद अवर अभियंता जितेंद्र कनौजिया कर्मचारियों के साथ जंगबहादुरगंज कस्बे में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में जुटे रहे। कस्बे में टूटे तीन से चार बिजली पोलों को बदलने का कार्य किया गया, जिसके बाद टाउन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से बिजली बहाल नहीं, पॉवर हाउस पर हंगामा बिजली संकट से परेशान लोगों ने क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.