गोंडा, अगस्त 24 -- गोण्डा, संवाददाता। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के बहराइच रोड स्थित आवास पर सोमवार को पांचवें दिन फिर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह करीब नौ बजे ही तीन नीली बत्ती लगी पुलिस गाड़ियों से आवास पर पहुंच गई। टीम में करीब आधा दर्जन पुरुष अधिकारियों के साथ दो महिला अधिकारी भी शामिल रहीं। टीम के पहुंचते ही आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया। विजिलेंस विभाग के मुताबिक घर के भीतर मौजूद अभिलेखों 49 लाख रुपये की कीमत का सामान व नकदी और करीब एक करोड़ रुपये मकान सीज कर दिया। टीम दोपहर एक बजे के करीब घर से निकल गई। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने आवास के विभिन्न कमरों में रखे दस्तावेजों की जांच की। टीम के सदस्य काफी देर तक अंदर ही रहे और आवश्यक अभिलेखों की पड़ताल ...