हमीरपुर, मार्च 30 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के दामूपुरवा गांव से 25 मार्च का रात से लापता चल रहे वृद्ध का शव गांव बाहर निर्जन स्थान पर फांसी के फंदे में लटका मिलने से सनसनी मच गई। पुत्री ने पिता के गुम होने की सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस घटना को आत्महत्या की नजर से देख रही है। गांव निवासी 70 वर्षीय छन्नूलाल अहिरवार बीते 25 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गुरुवार को थाने में पुत्री शीतला ने पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार की दोपहर गांव के बाहर एक तालाब किनारे निर्जन स्थान पर बबूल के झाड़-झांखड़ में छन्नूलाल का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी मच गई। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.