औरैया, फरवरी 17 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी गूंज गांव में फसल नुकसान से नाराज किसानों द्वारा यमुना किनारे बाड़ेबंदी कर कैद किए गए छुट्टा गोवंशों के मामले में आखिर पांचवें दिन प्रशासन सक्रिय हुआ। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोवंशों के लिए चारा की व्यवस्था कराते हुए संरक्षण कार्य शुरू कराया। बड़ी गूंज गांव में छुट्टा मवेशियों ने किसानों की सरसों सहित अन्य फसलें नष्ट कर दी थीं। इससे आक्रोशित किसानों ने यमुना नदी किनारे करंट प्रवाहित तारों से घेराबंदी कर आसपास घूम रहे गोवंशों को पकड़कर बंद कर दिया था। चार दिन तक गोवंश बिना चारे के केवल यमुना का पानी पीकर ही रह रहे थे। इस दौरान अधिकारी निरीक्षण कर लौट गए थे। मामला सामने आने के बाद बुधवार शाम पंचायत सचिव अरमान मौके पर पहुंचे और गोवंशों को चारा उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.