जहानाबाद, फरवरी 26 -- बिहार पुलिस दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पांचवे दिन गुरुवार को यहां पुलिस केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया तथा मानव सेवा की भावना को सशक्त किया। इसके अलावा कुर्मा संस्कृति स्कूल में मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू और अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन नही करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन गति सीमा, ट्रैफिक सिग्नल,हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग से संबंधित लोगों को जागरूक किया गया। फोटो- 26 फरवरी जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित पुलिस केन्द्र में गुरुवार को आयोजित ...