पीलीभीत, फरवरी 25 -- बरखेड़ा। बरेली सेंट्रल जेल में बंद बरखेड़ा के निवासी कैदी की लखनऊ में हुई मौत के मामले में पांचवे दिन परिजन मृतक का शव लेने को राजी हुए। एसडीएम,सीओ सिटी,सीओ बीसलपुर और सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर की बरखेड़ा विधायक की मौजूदगी में परिजनों से वार्ता हुई। वार्ता के बाद चार लाख रुपये का मुआवजा सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर द्वारा देने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्याणपुर निवासी सर्वेश कुमार बरेली सेंट्रल जेल में बंद था। वह वहां बीमार चल रहा था। उसका वर्तमान में लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर ठीक ढंग से उपचार न कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में परिज...