भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (पंचम) के ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाकर 24 जनवरी तक की गई है। पहले आवेदन नौ जनवरी तक मांगे गए थे। स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा में सम्मिलित होने का यह अंतिम अवसर है। इसको ध्यान में रखकर परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अवधि विस्तारित की गई है। बता दें कि जिले में अभी भी 2200 से अधिक नियोजित शिक्षक हैं। जबकि छह हजार से अधिक नियोजित शिक्षक समक्षता परीक्षा में उतीर्ण होकर विशिष्ट शिक्षक बन चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.