जमशेदपुर, जुलाई 28 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा के पास 5वीं लाइन बिछाने के लिए 25 सितंबर से 1 अक्तूबर तक ब्लॉक होगा। इससे बिलासपुर बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस समेत टाटानगर से गुजरने और खुलने वाली आठ से ज्यादा ट्रेनों को लाइन ब्लॉक के दौरान दिन बदलकर रद्द करने का आदेश हुआ है। ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के हजारों यात्रियों को परेशानी होगी।

लाइन ब्लॉक की जानकारी लाइन ब्लॉक के दौरान उत्कल एक्सप्रेस को दो दिन टाटानगर नहीं लाकर दूसरे मार्ग से ऋषिकेश ले जाया जाएगा। इससे पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल में कांशबहल स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक को लेकर 3 जुलाई से 19 नवंबर तक दिन बदलकर 20 दिन 11 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश हुआ था।

प्रभावित ट्रेनों की सूची इससे आरा-दुर्ग साउथ बिहार 20 दिन चांडिल ...