गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। एमजी रोड के समीप स्थित आंबेडकर कॉलोनी स्थित एक मकान की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरकर 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक युवक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार क्षेत्र का रहने वाला कृष्ण थारू है। वह कुछ सालों से आंबेडकर कॉलोनी के इस मकान की पांचवीं मंजिल पर किराये के कमरे में रहता था। डीएलएफ फेज-चार के एक रेस्तरां में साफ-सफाई का काम करता था। शनिवार देर रात को वह अपने कमरे के बाहर बालकनी से नीचे गिर गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि कि कृष्ण शराब का आदि था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के चलते बालकनी से नीचे गिर गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उसके पिता की मौत कुछ समय पहले ही हुई है। सोमवार को परिजनों के पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.