पांचवीं बार पैमाइश के बाद भी नहीं निकला हल, अब कल आएगी टीम
जौनपुर, मई 31 -- चंदवक (जौनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित बलुआ गांव के किसानों के मुआवजे का प्रकरण काफी उलझ गया है। समस्या सुलझाने के लिए राजस्व कर्मियों ने पांच बार पैमाइश की है, लेकिन समस्या उलझती जा रही है। एनएचएआई जमीन अधिग्रहण से संबंधित मुकदमे में जिन किसानों को वादी बनाया था अब उन्हीं किसानों को मुआवजा देने से इनकार कर रही है। किसान परेशान हैं कि जमीन भी जा रही है और मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। टीम ने अब सोमवार का समय निर्धारित किया है, जिससे समस्या को सुलझाया जा सके। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से केराकत तहसील क्षेत्र के बलुआ गांव के 117 किसान प्रभावित हो रहे हैं। उनकी जमीनें अधिग्रहित की जा रही है लेकिन मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसान रामविलास,वंशराज ओमप्रकाश हौशला देवी,मायादेवी, महेन्द्र, मेवा,मिठाई सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.