गंगापार, मार्च 22 -- विकास खण्ड उरुवा के शिक्षक नेता विनोद मिश्र लगातार पांचवीं बार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया। रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह में मंडल अध्यक्ष अलका वाजपेयी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.