पांचवीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी अजय साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि
रामगढ़, अप्रैल 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। साहू समाज के संस्थापक सचिव और समाजसेवी स्वर्गीय अजय साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर डिवाइन ओंकार मिशन परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके समाजसेवा के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अजय साहू ने समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक महीने की 30 तारीख को मिशन परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर त्याग व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प स्वर्गीय अजय साहू के पुत्र अमित साहू ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के बीच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.