भभुआ, अप्रैल 10 -- बीडीओ ने बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित स्कूल भेजने को कहा अतिथियों व शिक्षकों को एचएम ने किया सम्मानित, बच्चों को प्रोत्साहित (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के करौंदा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वर्ग 5 के बच्चों की विदाई और नवनामांकित बच्चों का स्वागत समारोह तथा तिथि भोज का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ दृष्टि पाठक थे। प्रधानाध्यापक राम अशीष द्वारा बीडीओ को सम्मानित किया गया। बीडियो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अभिभावकों से उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर कई सुझाव दिए और कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित विद्यालय भेजे। प्रधानाध्यापक शिक्षक राम आशीष सिंह ने लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय, नौहट्टा हाई स्कूल शिक्षक रामकवल सिंह एवं सभी विभागीय कर्मियों व शिक्षक को माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंट कर स्व...