अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या। 10 से 13 जनवरी तक पटना बिहार में पांचवीं राष्ट्रीय नेत्रहील गोल बाल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का शनिवार को चयन कर टीम को बिहार रवाना किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश टीम को रवाना किया। प्रतियोगिता के प्रशिक्षक रितिक पाल उप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पांचवीं नेत्रहीन राष्ट्रीय गोल बाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना की गई उत्तर प्रदेश की टीम में मोनू कुमार मुरादाबाद, सौरभ चौधरी अलीगढ़, हीरा लाल प्रयागराज, चोबी बुलंद शहर, गोविंदा मथुरा, शेखर आगरा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...