मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित 5वीं जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नसोपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व कुलपति जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा प्रो. हरिकेश सिंह और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, लोक कल्याण सेवा न्यास आनंद प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। प्रतियोगिता के तहत अंडर 10 वर्ग में अमृत पब्लिक स्कूल के आयुष्मान, अथर्व, अथर्व सिंह, अर्श एवं अनीकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग में सी.एस.पी.एस. स्कूल की शिवानी, सेजल, अमृता, पलक एवं अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग...