जमशेदपुर, फरवरी 20 -- टेल्को की पांचवीं कक्षा की छात्रा विधि पलसानिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए शहर का नाम रोशन किया है। यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित इंग्लिश ओलंपियाड 2025-26 में विधि ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता पर उन्हें 10,000 रुपये की नकद राशि, प्रशंसा-पत्र और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।विधि की यह जीत केवल शैक्षणिक श्रेष्ठता तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपनी पूरी पुरस्कार राशि विद्यालय के एक जरूरतमंद छात्र की सहायता के लिए दान कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कम उम्र में दिखाई गई उनकी यह संवेदनशीलता और उदारता उनके उच्च संस्कारों और करुणा को दर्शाती है।अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता की प्रेरणा को देते हुए विधि न...