सिमडेगा, अप्रैल 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।कोलेबिरा के बोकबा स्थित आदिकला मंच द्वारा 5वां झूमझार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैl महोत्सव में दो दिनों तक विभिन्न जनजातीय एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए झारखण्ड, उड़ीसा एवं छतीसगढ़ के कलाकरों को आमंत्रित किया गया हैl संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की कला संस्कृति विकास योजना के तहत इस महोत्सव का आयोजन होगा। बताया गया कि कार्यक्रम 17 एवं 18 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक किया जायेगाl यह भी पढ़ें- महेशपुर में सरहुल मिलन महोत्सव आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...