इटावा औरैया, मार्च 28 -- ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद एवं उनकी टीम द्वारा पांचवें शादी सम्मेलन के कार्ड समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव दिया गया।हाजी शेख शकील अहमद ने उनके आवास पर मुलाकात कर कार्ड सौंपा, उन्होंने इस प्रोग्राम में शामिल होने का भी आश्वासन दिया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि शादी कार्यक्रम 5 अप्रैल को नारायण धाम स्टेशन रोड पर होगा। मुख्य अतिथि हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी कछौछवी शरीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड अल अशरफ ट्रस्ट होंगे। क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई, समाजसेवी राजू गुप्ता, ईदगाह इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी जसवन्तनगर, ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड प्रदेश सचिव जाव...