मेरठ, अप्रैल 7 -- पांचली खुर्द गांव में आई बारात की गाड़ियों को हटाने के विवाद में ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान हमलावरों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हमले में आधा दर्जन बराती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागपत के सिंघावली अहीर निवासी जफर पुत्र मेहरुद्दीन की शादी पांचली खुर्द निवासी नवाब की पुत्री से तय हुई थी। जफर की बारात मंगलवार को पांचली पहुंची थी। बारात में कई कार भी आई थी। कारों को खड़ी करने को लेकर पास ही चल रहे वलीमा वालों से कहासुनी हो गई। जफर पक्ष का आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कारों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बरातियों ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों के हमले में अल्ताफ पुत्र दिलशाद निवासी पीपल इदरीशप...