पलामू, मई 3 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ स्थित हरसैन मोड़ के समीप शनिवार की रात में एक युवक के साथ छिनतई की घटना सामने आई है। शाहद गांव निवासी शिव प्रकाश पासवान ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से मेदिनीनगर में ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान हरसैन मोड़ के पास अपाची बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब 2 बजे जब उसे होश आया, तो उसकी बाइक और मोबाइल फोन गायब था। घटना के बाद किसी तरह वह एक टेंपो घर लौटा और सुबह में थाना में आवेदन दिया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद है। बावजूद इसके पुलिस मामले की गहनता से जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.