पांकी में मारपीट करने के बाद गला दबाकर युवक की हत्या
पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में बुधवार के दिन में एक युवक की मारपीट एवं गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज उरांव के रूप में की गई है। पांकी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां सुधन कुंअर के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। आवेदन के अनुसार मनोज उरांव, बुधवार की सुबह 9 बजे सुबह में कहा कि गांव में पैसा लेने जा रहे हैं, परंतु शाम में गांव के लोगों ने बताया कि उनका बेटा खेत में पड़ा हुआ है। नजदीक जाने पर मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.