पांकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के करार पंचायत के नादगाद गांव में 76 वर्षीय बुजुर्ग धनराज भुइयां की हत्या अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात में लाठी डंडा से पीट कर कर दी है। पांकी थाना की पुलिस बुधवार को नादगाद गांव में सोनरे नदी के किनारे खेत से शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में लाठी डंडा से पीटकर हत्या करने का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। मृतक के परिजनों ने बताया मंगलवार की सुबह धनराज भुइयां मवेशियों चराने निकले थे। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.