पांकी के विधायक ने बिहार के सीएम को किया आमंत्रित
पलामू, मई 20 -- मेदिनीनगर। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने पटना प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के संगठनात्मक विषयों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। विधायक ने सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि बिहार को विकास एवं सुशासन के पथ पर आगे बढ़ाने में सम्राट चौधरी का नेतृत्व सराहनीय और प्रेरणादायी है। विधायक ने बताया कि झारखंड आने का निमंत्रण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वे अवश्य आएंगे। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.