पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को पांकी स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) तथा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में सकारात्मक सुधार पर जोर दिया। विद्यालय का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्राचार्य से इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि अनुपस्थित छात्राओं के कारणों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम नहीं होनी चाहिए और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- लक्ष्य की प्राप्त के लिए छात्रों को बताए ...