पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के पांकी, नीलांबर पीतांबरपुर और रामगढ़ प्रखंड के सभी क्षेत्रों में बुधवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता दामोदर रंजन ने बताया कि पांकी मेन लाइन 33 केवी और रामगढ़ मेन लाइन 33 केवी के तार और पोल में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इसके कारण सुबह 6 बजे से 11 बजे तक पांकी, नीलांबर पीतांबरपुर और रामगढ़ प्रखंड के सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...