श्रावस्ती, मार्च 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता।जिले में पुलिस ने पाँच लाख रुपये की ठगी का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के नउआ लखाही बेनीनगर निवासी ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र बजरंगीलाल मिश्रा व उनका पुत्र प्रत्युष मिश्रा खुद को दवा व्यवसायी बताकर दवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी कर रहे थे। दोनों ने मिलकर कुछ लोगों से पाँच लाख तीन हजार 83 रुपये की ठगी की। कोतवाली भिनगा प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में साइबर प्रभारी भिनगा मनोज यादव पुलिस व साइबर सेल टीम दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर टीम ने दोनों आरोपियों को भुजंगा पुल के पास लखाही बेनीनगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे ...