वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खुद को आरटीओ बताकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करनेवाले शातिर को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रविवार को पहड़िया मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार ट्रकों का लाइसेंस, मंडी प्रवेश पर्ची, दो आरसी और 2000 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी तरना (शिवपुर) के यमुना नगर का रहनेवाला राजीव कुमार शुक्ला है। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिर्जापुर के विट्ठलपुर (सीखड़) निवासी ट्रक चालक सोनू ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि शनिवार रात फल लदा ट्रक लेकर पहड़िया मंडी गेट नंबर-1 पर पहुंचा था। तभी बुलेट सवार एक व्यक्ति ने ट्रक रोककर खुद को आरटीओ बताया और ओवरलोडिंग में चालान की धमकी दी। मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए वाहन सीज करने का भय दिखाया। घबराकर ट्रक चालक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.