पहूज नदी में बहे युवक का 96 घंटे बाद मिला शव, 50 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला
उरई, सितम्बर 1 -- कोंच, संवाददाता। कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास पहूज नदी में बीती 27 अगस्त की शाम को नहाते समय बहे 28 वर्षीय युवक का शव 96 घंटे बाद सोमवार देर शाम बरामद हुआ। शव घटना स्थल से 50 किलोमीटर से अधिक दूर रेंढर थाना क्षेत्र के लहूदी लगामपुरा इलाके में झाड़ियों के बीच मिला।युवक हरिशंकर कौरव गुरुवार 27 अगस्त की शाम करीब 6 बजे पहूज नदी में नहाने उतरा था। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया था। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने से सफल नहीं हो सके थे। सूचना पर कैलिया पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम को लगाया। कैलिया व नदीगांव थाना पुलिस स्टीमर और अन्य संसाधनों से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन तेज बहाव व झाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.