पहूज नदी में डूबकर 12 साल के किशोर की मौत
झांसी, जून 9 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। दादा के साथ बकरियां चराने गए 12 वर्षीय किशोर की पैर फिसलने से पहूंज नदी के पानी में डूबकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पौहरा निवासी शाहिद (12) बेटा शकील घर पर रहता था। बीती देर शाम वह अपने दादा इस्लाम खान के साथ बकरियां चराने पहूज नदी किनारे गए थे। इसी बीच शाहिद शौच की बात कहकर नदी किनारे चला गया। तभी बकरियां भागने लगी। इस्लाम खान उन्हें एकत्र करने में जुटी गए। इसी बीच शाहिर नदी किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी गहरे पानी में चला गया। यह देखा इस्लाम घबराकर चीखने लगे। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, हिम्मत जवाब दे गई। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.