गोड्डा, मई 11 -- गोडडा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में बिना लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टरों के संचालित हो रहे अवैध क्लीनिकों व निजी अस्पतालों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जिले के कई क्षेत्रों में झोलाछाप लोगों द्वारा इलाज से लेकर बड़े ऑपरेशन तक किए जाने का आरोप लगातार उठता रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में सुंदरपहाड़ी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कथित रूप से बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के महिला का ऑपरेशन किए जाने और उसकी मौत के बाद मामला और गरमा गया है। घटना के बाद प्रशासन ने कुछ अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच शुरू की है, लेकिन लोगों का कहना है कि जिले में करीब 60 से 70 अवैध क्लीनिक हाल से खुलेआम चल रहे हैं, जहां मरीजों की भीड़ भी लगातार देखी जाती है। स्था...