इटावा औरैया, जून 23 -- उदी। चम्बल पुल को रिपेयर करने के लिए तकनीकी टीम मंगलवार की देरशाम पहुंच गई है। टीम जरूरी सामान लेकर पहुंची है। बुधवार की सुबह से चंबल पुल पर मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। शनिवार की देर रात से चंबल के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों को रोक दिया गया था। एमपी से यूपी को जोड़ने वाले चंबल पुल पर शनिवार की रात से भारी वाहनों की आबाजाही बंद कर दी गई थी। चंबल पुल के पिलर नंबर पांच की बेयरिंग अपनी जगह से 25 एमएम खिसक गई थी। इसकी जानकारी पुल की देखरेख करने वाली म.प्र.हाईवेज परियोजना की रुटिन चेकिंग में मिलने के बाद से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कोलतार की कमी से रुका काम,संचालन शुरू होने में लगेगा समय वाहनों को उदी चौराहे से चकरनगर रोड की ओर और एमपी के फूप चौराहे से सहसों की ओर डायवर्ड किया ज...